नाईट क्लब से निकली युवती ने की हाई वोल्टेज ड्रामा, वायरल हो रहा वीडियो
छग
कोरबा। कोरबा के वन नाईट क्लब के बाहर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। यहां पर एक युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला है। यहां पर शराब के नशे में युवक और युवतियां नजर आयी हैं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।
एक और खबर - ट्रेलर आग की चपेट में
सर्वमंगला कुसमुंडा मुख्य मार्ग पर एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। घटना बरमपुर मोड़ के पास हुई। ट्रेलर चालक कोरबा से कुसमुंडा खदान कोयला लोड करने जा रहा था।चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर नाश्ता करने गया था। इसी दौरान खड़े वाहन में आग लग गई। हल्की बारिश के कारण आग और तेज हो गई। घटनास्थल के पास कई अन्य ट्रक भी खड़े थे। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
सूचना मिलते ही सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दमकल को सूचित किया। सुरक्षा के लिए आसपास खड़े वाहनों को हटाया गया। लोगों को भी घटनास्थल से दूर रहने को कहा गया।