112 वाहन में गूंजी किलकारी

छत्तीसगढ़.

Update: 2025-04-29 13:01 GMT
कोरबा: कोरबा जिले में एक गर्भवती महिला की डिलवरी 112 वाहन में कराई गई। बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम कुरथा की रहने वाली बिंदेश्वरी कुमार (29) को प्रसव दर्द उठा जिसके बाद परिजनों ने डायल 112 में सूचना दी।
जिसके बाद 112 ईआरव्ही टीम महिला को पौड़ी उपरोड़ा स्वास्थ्य केंद्र ले जा रही थी। इसी बीच रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ने पर गुरसिया NH रोड किनारे गाड़ी रोकना पड़ा जहां स्थिति को देखते हुए उसी समय मितानिन और परिजनों की मदद से 112 वाहन में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया।
महिला ने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। इसके बाद मां और बच्चे दोनों को उपचार के लिए पौड़ी उपरोड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया। वर्तमान में जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मितानिनों को दी जाने वाली विशेष प्रसव प्रशिक्षण का यह सफल परिणाम है। 112 वाहन में यह पहला प्रसव नहीं है। इससे पहले भी मितानिन और परिजनों की मदद से 112 वाहन में कई सफल प्रसव कराए जा चुके हैं। परिजनों ने ईआरव्ही टीम का आभार व्यक्त किया।
Tags:    

Similar News