60 साल के बुजुर्ग महिला की सड़क हादसे में मौत

छग

Update: 2024-04-28 16:16 GMT
60 साल के बुजुर्ग महिला की सड़क हादसे में मौत
  • whatsapp icon
रायपुर। राजधानी में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात एक महिला की एक्सीडेंट में मौत हो गई। यह हादसा इतना भयानक था कि लाश के महिला के ऊपर से कई ट्रक गुजर गए। किसी ने भी गाड़ी रोककर देखने की कोशिश नहीं की। लाश इतनी बुरी तरह कुचली गई कि उसकी शिनाख्त कर पाना भी मुश्किल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, तड़के सुबह पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को मॉर्निंग वॉक कर रहे शख्स ने सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला की लाश को अस्पताल भेजवाया और महिला की पहचान में जुट गई है। मामला उरला थाना इलाके का है। आसपास के इलाकों में खोजबीन करने के बावजूद अभी तक महिला के परिजनों की जानकारी नहीं मिल पाई है।

उरला पुलिस ने महिला के शरीर में मिले कपड़ों और कुछ निशानी के आधार पर आसपास के थानो में भी सूचना भेजी है। इसके अलावा बीते दो-तीन दिनों में हुई गुमशुदगी की शिकायतों को भी खंगाला जा रहा है। इस मामले को लेकर उरला पुलिस ने जो FIR दर्ज की है। उसके मुताबिक, इस लाश को सबसे पहले रामनगर रावाभाटा के रहने वाले कृष्णा वर्मा ने देखा। उसने पुलिस को सूचना दी कि वह सुबह साढ़े 4 बजे के करीब मॉर्निंग वॉक पर निकला हुआ था। जब वह कन्हेरा के आगे भारत पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी वहां पर एक लाश सड़क में पड़ी हुई थी। आसपास शरीर के टुकड़े बिखरे पड़े हुए थे साथ ही सड़क में खून बहा हुआ था।

क्षत-विक्षत लाश देखकर कृष्णा हड़बड़ा गया। उसने उरला पुलिस को इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है कि ये एक्सीडेंट किसी अज्ञात गाड़ी के टक्कर लगने से हुआ है। जिससे महिला की रास्ते में मौत हो गई। इसके बाद लाश के ऊपर से एक के बाद एक कई ट्रक गुजर गए, जिससे सिर भी धड़ से अलग हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सिर के बालों से पहचाना कि ये लाश महिला की है। पुलिस को आशंका है कि महिला मानसिक रूप से कमजोर हो सकती है। हालांकि इस बात की पुष्टि महिला के परिजनों के सामने आने के बाद ही हो पाएगी। इस मामले में उरला पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। आसपास मौजूद सीसीटीवी कैमरों से आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
Tags:    

Similar News