होंडा सिटी कार से 5 लाख का गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

छग

Update: 2023-07-21 03:06 GMT

बालोद। पुरूर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। जानकारी के मुताबिक मुखबिर से सुचना प्राप्त हुआ कि एक सफेद रंग की होण्डा सिटी वाहन कार क्रमांक DL-3-CBE-3151 उसमें दो लोग अवैध रूप से गांजा रखकर कांकेर की ओर से रायपुर की ओर जा रहे है कि सुचना पर उप. निरीक्षक अरूण कुमार साहू के हमराह पुलिस स्टाफ के पुलिस थाना पुरूर के सामने एन.एच.30 मार्ग पर रवाना होकर वाहनों की चेकिंग कार्यवाही की जा रही थी।

उसी दौरान होण्डा सिटी वाहन कार क्रमांक DL-3-CBE-3151 आया जिसे रोककर नाम पता पूछने पर ड्रायवर सीट पर बैठा व्यक्ति अपना नाम मंजित सिंह पिता वीरेन्द्र सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी नगला कारे मनकेड़ा थाना मलपुरा जिला आगरा उ0प्र0 एवं बगल सीट पर बैठा व्यक्ति अपना नाम परमवीर सिंह पिता मोहन सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी नगला कारे मनकेड़ा थाना मलपुरा जिला आगरा उ0प्र0 का रहने वाल बताया। तलाशी लेने पर 27 पैकेट मादक पदार्थ गांजा कीमत 543500 रू0 मिला। उक्त प्रकरण में पुलिस थाना पुरूर प्रभारी उप.निरीक्षक अरूण कुमार साहू आरक्षक लिखन साहु किशोर साहू गुणेश यादव छोटू सोनकर उमाशंकर जारके संदीप यादव जितेन्द्र सिन्हा डोमेन्द्र कुमार रावटे की सराहनीय भूमिका रही।

Tags:    

Similar News