धमतरी। जिले में बिजली गिरने से 40 पशुओं की मौत हो गई। यह घटना तेज गरज-चमक के साथ हुई बारिश के दौरान हुई। मामला मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम डूमरपाली का है। मृतकों में 39 भेड़ें और एक बकरा शामिल हैं। इस घटना से पशुपालक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
यह भी पढ़े
रायगढ़ जिले में गुरुवार शाम तेज आंधी-तूफान और बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ओम रूपेश एवं महालक्ष्मी उद्योग के बीच बनी बाउंड्री वॉल अचानक ढह गई, जिसकी चपेट में वहां झोपड़ी बनाकर रह रहे मजदूर आ गए।
मलबे में दबने से महिला रंभा यादव की मौत हो गई। 2 मजदूर घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के चिरईपानी की है। हादसा शाम करीब 6 बजे हुआ।