रायगढ़. बुधवार शाम लगभग 8:30 बजे चार बदमाशों ने रामनिवास टॉकीज के सामने स्थित पान दुकान के संचालक पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों की पहचान करने सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

बुधवार दुकानें बंद थीं। इसलिए आरोपी हमला करने के बाद आसानी से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि पान दुकान संचालक विनोद श्रीवास का पुत्र रोहन श्रीवास दुकान में था। अचानक तीन-चार युवक आए और विवाद करने लगे। उनमें से एक ने चाकू निकाला और रोहन पर तीन-चार वार किए।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिये बने रहिये JANTASERISHTA.COM पर 

Tags: