4 ट्रैक्टर रेत का अवैध परिवहन करते आया पकड़ में, एक्शन में माईनिंग विभाग

छग

Update: 2025-05-02 04:19 GMT

बिलासपुर। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर सिरगिट्टी, सिलपहरी, चकरभाटा, रहँगी, दगोरी, उड़नताल, मोहदा सहित अन्य क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना वैध परिवहन पास के रेत और पत्थर का उत्खनन एवं परिवहन करते हुए 4 ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है।

खनिज विभाग की टीम द्वारा पकड़े गए सभी वाहनों को खनिज नियमों के अंतर्गत जप्त कर पुलिस थाना बिल्हा में रखा गया है। जिला प्रशासन अवैध खनन को रोकने के लिए लगातार अभियान चला रहा है और बिना अनुमति खनिजों की खुदाई, परिवहन और भंडारण करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Tags:    

Similar News

null