सामुदायिक भवन और चौक निर्माण के लिए 34 लाख मंजूर

Update: 2026-06-12 10:14 GMT

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सूरजपुर जिले के प्रतापपुर नगर पंचायत में सामुदायिक भवन तथा भगत सिंह चौक के निर्माण के लिए 34 लाख 10 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विकास ने प्रतापपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-6 में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 23 लाख 77 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। विभाग द्वारा वार्ड क्रमांक-9 में भगत सिंह चौक के निर्माण के लिए भी 10 लाख 33 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं।

कम्युनिटी हॉल के जीर्णोद्धार के लिए 80 लाख स्वीकृत

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने जशपुर नगर पालिका में वशिष्ट कम्युनिटी हॉल के जीर्णोद्धार के लिए 80 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इसकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं।

विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के अधोसंरचना मद से यह राशि मंजूर की गई है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जीर्णोद्धार कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

Tags:    

Similar News