चोरी का प्रयास करने वाले 3 शातिर चोर आरोपी गिरफ्तार

छग

Update: 2022-07-29 16:44 GMT

रायपुर। प्रार्थी बसंत कुमार कौशिक ने थाना डी.डी. नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह एम.आई.जी 1/574 सेक्टर 1 डी.डी. नगर रायपुर में रहता है। प्रार्थी अपने परिवार सहित मकान में ताला लगाकर बिलासपुर गया था। प्रार्थी दिनांक 27.07.2022 को अपने निवास स्थान डी.डी. नगर आकर देखा तो उसके निवास स्थान का ताला टूटा हुआ था किन्तु सभी समान सुरक्षित मिला। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 370/22 धारा 457, 380, 511 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

रोहित सिंह ठाकुर ने थाना डी.डी. नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सत्यम विहार कालोनी, डी डी नगर रायपुर में रहता है। प्रार्थी दिनांक 16.07.2022 की रात्रि अपनी एक्टिवा वाहन को घर के सामने रोड किनारे खड़ी किया था। प्रार्थी दिनांक 17.07.22 के प्रातः उक्त स्थान जाकर देखा तो उसकी एक्टिवा वाहन खड़े किये हुये स्थान पर नही थी प्रार्थी द्वारा वाहन के संबंध में आसपास पता किया गया किन्तु पता नही चला। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के एक्टिवा वाहन को चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 371/22 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना डी.डी. नगर की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थियो सहित आसपास के लागों से विस्तृत पूछताछ किया गया। घटना स्थलो व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही अज्ञात आरापियो के संबंध में मुखबीर भी लगाए गए। इसी दौरान टीम के सदस्यों को सूचना प्राप्त हुई कि शातिर नकबजन राजू सिक्का अपने 2 अन्य साथियों के साथ घटना स्थल के आसपास दिनांक घटना को देर रात्रि संदिग्ध अवस्था में देखा गया था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा राजू सिक्का पतासाजी करते हुये पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने अन्य 2 साथी अमित कोटांगले एवं जागीर सोनी के साथ मिलकर मकान में चोरी का प्रयास करना तथा दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों के द्वारा अमित कोटांगले एवं जागीर सोनी को गिरफ्तार किया गया।
तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 1 एक्टिवा वाहन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार -
01. राजू सिक्का पिता परस राम सिक्का उम्र 40 साल निवासी हनूमान मंदिर के पास न्यू राजेन्द्र नगर ।
02. अमित कोटांगले पिता नीलकण्ठ कोटांगले उम्र 38 साल निवासी त्रिमूर्ति चैक पास थाना आमानाका।
03. जागीर सोनी पिता हरवंश सोनी उम्र 42 साल निवासी देवार बस्ती आमानाका।
Tags:    

Similar News