DEMO PIC 

बलरामपुर। जिले के शासकीय शराब दुकान में राशि गबन करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामले में आरोपी सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक जिले के वाड्रफनगर में स्थित शराब दुकान के सुपरवाइजर ने करीब 26 लाख रुपए गबन कर लिया था। गबन के बाद आरोपी सुपरवाइजर पैसे लेकर फरार हो गया था। मामले की शिकायत मिलते ही वाड्रफनगर थाना पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पतासाजी शुरू कर दी थी। पुलिस ने गबन के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Tags: