24 वर्षीय युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर किया सुसाइड, पुलिस मौके पर
छत्तीसगढ़
demo pic
कांकेर। रेल मंडल के केवटी-भानुप्रतापपुर के बीच एक युवक के आत्महत्या करने की खबर है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक केवटी भानुप्रतापपुर के बीच युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है. मृतक युवक का नाम सनत यादव 24 वर्ष बताया जा रहा है. घटना के बाद भानुप्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई है. हालांकि पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि ये हादसा है या आत्महत्या.