ऑनलाइन सट्टेबाजी खिलाने वाले 20 सटोरिये गिरफ्तार, मास्टरमाइंड बाबू खेमानी फरार
छग
जनता से रिश्ता की खबर का असर, हमारी खबर सच निकली
बाबू खेमानी का भाई ओम खेमानी भी हुआ था ऑनलाइन सट्टे में गिरफ्तार
जनता से रिश्ता ने सबसे पहले किया था खुलासा
जनता से रिश्ता की खबर के बाद बाबू खेमानी हुआ था फरार
जल्द ही क्राइम ब्रांच बाबू खेमानी को करेगा गिरफ्तार
बाबू खेमानी का भाई ओम खेमानी निकला ऑनलाइन सट्टा गिरोह का मास्टरमाइंड
जनता से रिश्ता की खबर रंग लाई, ऑनलाइन बैटिंग नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई
जनता से रिश्ता की खबर के बाद मचा हड़कंप, सट्टा गिरोह पकड़ा गया
Raipur. रायपुर। रायपुर में क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने उड़ीसा और महाराष्ट्र में दबिश देकर कुल 20 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और सट्टेबाजी से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से 82 मोबाइल फोन, 10 लैपटॉप सहित करीब 60 लाख रुपये मूल्य का सामान बरामद किया गया है। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह आईपीएल के सभी मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा था और इसके लिए कई डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जा रहा था। प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपये के लेनदेन के साक्ष्य मिले हैं। पुलिस को कई बैंक खातों में बड़ी मात्रा में ट्रांजेक्शन के रिकॉर्ड भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
यह भी सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क सुनियोजित तरीके से अलग-अलग राज्यों में सक्रिय था। पुलिस ने बताया कि रायपुर निवासी बाबू खेमानी इस पूरे सट्टा नेटवर्क का मुख्य संचालक है। वह बाहर से इस अवैध कारोबार को नियंत्रित कर रहा था और विभिन्न राज्यों में अपने एजेंटों के माध्यम से सट्टेबाजी का संचालन करवा रहा था। हालांकि, पुलिस की छापेमारी के दौरान मास्टरमाइंड बाबू खेमानी फरार हो गया। उसका नाम एफआईआर में शामिल कर लिया गया है।
उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। गंज थाना में इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। क्राइम ब्रांच ने संकेत दिए हैं कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क, बैंक खातों और डिजिटल लेनदेन की गहन जांच कर रही है ताकि सट्टेबाजी के इस रैकेट की पूरी कड़ी को उजागर किया जा सके। पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले का विस्तृत खुलासा करने की बात कह रही है।