demo pic 

छत्तीसगढ़। बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र के तोरफा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट आने से 13 वर्षीय 2 बच्चों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक मौसम के अचानक करवट बदलने के बाद तोरफा गांव में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. बच्चे घर से बाहर आम बीन रहे थे. गरज चमक के साथ बारिश होने पर दोनों बच्चे पेड़ के नीचे खड़े हो गए. तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आ गए. रघुनाथनगर पुलिश शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Tags: