15 वर्षीय बालक की पेड़ पर लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़

Update: 2022-03-15 14:44 GMT

बसना। थाना अंतर्गत ग्राम जगदीशपुर में कल एक 15 वर्षीय बालक की खेत के एक पेड़ में लटकती हुई लाश मिली। मृत बालक का नाम ओविशन मुरमू पिता लाखोराम उम्र 15 वर्ष निवासी झारखंड बताया गया है। जो जगदीशपुर के एक आश्रम में रहता था, जिस आश्रम के नाम की जानकारी उपलब्ध नही है।

बताया जा रहा है कि बालक 13 मार्च की शाम से लापता था जिसे ढूंढने की कोशिश की जा रही थी। इसी बीच अगले दिन सुबह पेड़ में लटकती हुई उसकी लाश मिली। बच्चा पढ़ाई में होनहार बताया जा रहा है, बताया जा रहा है कि बच्चे ने पेड़ में फाँसी लगा ली और उसकी मौत हो गई। बच्चे के फांसी लगाने का कारण अब तक सामने नही आ पाया है।
बच्चे की मौत से आश्रम की लापरवाही उजागर हुई है, बच्चे की मौत कैसे हुई, यदि बच्चे ने आत्महत्या की है तो इसके पीछे का कारण क्या है इसकी जाँच जरूरी है। बताया जा रहा है कि इसी आश्रम में रहने वाले एक बच्चे का कुछ दिन पूर्व सड़क दुर्घटना भी हो गया था, जिसका ईलाज रायपुर में चल रहा है।


Similar News