गणेश विसर्जन में 15 वर्षीय बच्चा डीजे डांस के दौरान बेहोश, अस्पताल में हुई मौत

छग

Update: 2025-09-06 17:56 GMT
Balrampur. बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गणेश विसर्जन के दौरान एक 15 वर्षीय बच्चे की मौत की खबर ने पूरे इलाके को शोक में डाल दिया है। डीजे की धुन पर नाचते समय अचानक बेहोश हुए प्रवीण गुप्ता को तुरंत राजपुर सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में हार्टअटैक की संभावना जताई है। घटना राजपुर क्षेत्र की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों और परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में समय पर उचित इलाज नहीं मिला, जिससे बच्चे की जान बचाई नहीं जा सकी। इस आरोप के बाद अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ और परिजन आक्रोशित हो गए।

जानकारी के अनुसार, प्रवीण गुप्ता गणेश विसर्जन कार्यक्रम में डीजे पर नाच रहे थे। इसी दौरान अचानक बेहोशी की हालत में गिर गए। मौके पर मौजूद लोग उन्हें तुरंत राजपुर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने के करीब 20 मिनट बाद ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार और स्थानीय लोग अस्पताल में जुट गए और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि समय पर इलाज किया जाता तो शायद बच्चे की जान बच सकती थी। इस मामले में स्थानीय
प्रशासन
और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती और व्यवस्था में गंभीर कमियां हैं। इसके चलते अस्पताल का घेराव कर डॉक्टर को हटाने की मांग की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल छा गया है। बालिका की मौत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने सुनिश्चित किया है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। राजपुर सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों की अचानक स्वास्थ्य समस्याओं की स्थिति में तुरंत बचाव करना चुनौतीपूर्ण होता है। डॉक्टरों का दावा है कि उन्हें तुरंत उचित
मेडिकल
सहायता प्रदान करने की कोशिश की गई थी। हालांकि परिजन और स्थानीय लोग इस दावे से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि अस्पताल में देरी और डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण बच्चे की जान नहीं बचाई जा सकी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन ने अस्पताल में तैनाती और व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है। यह घटना गणेश विसर्जन के दौरान हुई और लोगों के लिए चेतावनी का विषय भी बन गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि बड़े समारोहों में बच्चों की सुरक्षा और मेडिकल आपात स्थिति के लिए विशेष इंतजाम करना आवश्यक है। इस दुखद घटना ने बलरामपुर जिले में गणेश विसर्जन के उत्सव को भी प्रभावित किया है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।
Tags:    

Similar News