पंडरी में 15 लाख की लूट, ऑफिस के लिए निकला था पीड़ित कारोबारी

छग

Update: 2025-08-11 08:28 GMT

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज दिन दहाड़े लाखों की उठाईगिरी का मामला सामने आया है. पंडरी कापा फाटक के पास अज्ञात बाइक सवार 2 लुटेरों ने 15 लाख रुपयों की उठाईगिरी के वारदात को अंजाम दिया है. सूचना मिलते ही क्राईम ब्रांच और मोवा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, लूट की यह वारदात बोरवेल कारोबारी चिराग जैन के साथ हुई है. कारोबारी चिराग जैन ऑफिस जा रहा था. इसी बीच कापा फाटक के पास अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने कारोबारी को रास्ता पूछने के बहाने रोका, और नगद रकम समेत सोने चांदी के अंगूठी चैन लूटकर फरार हो गए.

चिराग ने बताया कि लुटेरे जिस बाइक पर सवार थे, उसके नंबर प्लेट पर नंबर नहीं लिखे थे, बल्कि अंग्रेजी में BOSS लिखा हुआ था.

Tags:    

Similar News

null