130 पुलिसकर्मियों के तबादले

छग

Update: 2026-03-11 08:33 GMT

बिलासपुर। होली त्यौहार के शांतिपूर्ण तरीके से ख़त्म होने के बाद बिलासपुर एसएसपी रजनेस सिंह ने जिले के पुलिसिंग में बड़ा बदलाव किया है। उनके दफ्तर ने अफसरों और पुलिसकर्मियों के तबादले की लम्बी-चौड़ी लिस्ट जारी की है।

इस तबादले के तहत 3 उप-निरीक्षक, 10 सहायक उप-निरीक्षक, 23 प्रधान आरक्षक और 94 आरक्षकों को नई जगहों पर तैनाती दी गई है। एसएसपी ने प्रभावित अफसरों और पुलिसकर्मियों को तत्काल नई जगहों पर आमद के निर्देश जारी किये है।








Tags:    

Similar News

null