कवर्धा। कवर्धा में बवाल की असली वजह बने दुर्गेश देवांगन नामक युवक की पिटाई करने के 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि झंडा विवाद में दुर्गेश देवांगनने ही विरोध जताया था। जिस पर कई लोगों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी थी। घटना के 8 दिन बाद अलग अलग जगहों से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कवर्धा पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर सभी को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया है।

कवर्धा पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 3 अक्टूबर को दो गुटों के बीच झंडे को लेकर विवाद हो गया था। जिस पर थाना कवर्धा में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया है कि 16 आरोपी पहले ही गिरफ़्तार किये जा चुके हैं। इस प्रकरण में कुछ आरोपीगण फरार हो गये थे। जिनको गिरफ्तार करने का लगातार प्रयास किया जा रहा था, विभिन्न पुलिस पार्टी आरोपियों की पतासाजी के लिए अलग-अलग शहरों में भेजी गई थी। टेक्निकल टीम की मदद से एवं विभिन्न श्रोतों से पतासाजी कर उक्त प्रकरणों के नामजद एवं मुख्य आरोपी सहित 11 आरोपियों को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सैयद महफुज अली, मोहम्मद रिजवान खान, फैजल खान, नासिर खान, सैफ अली, सरफराज, साजिद अली, रियाज हिंगोरा, सलमान खान, अयाज खान और शोहित खान के नाम शामिल हैं। इनमें से सलमान खान के मेमोरेण्डम पर उससे एक धारदार चाकू जप्त किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


Tags: