Image used for representational purpose
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : बिहार के समस्तीपुर में पुलिस थाने में एक युवक द्वारा आत्महत्या की घटना घटी है। जिले के दलसिंहसराय थाना में बीती रात एक युवक ने फांसी लगा ली। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गयी। शुक्रवार सुबह एसपी हृदयकांत थाना पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके साथ ही बवाल की आशंका को देखते हुए विभिन्न थानों की पुलिस को भी दलसिंहसराय बुला लिया गया है।
दवा कारोबारी था युवक थाना में आत्महत्या करने वाले युवक की मुफस्सिल थाना के हकीमाबाद निवासी मो. अशफाक के 30 वर्षीय पुत्र मो. गुलाब के रूप में पहचान की गयी है। वह दवा का कारोबार करता था। दलसिंहसराय के घाट नवादा में सुलेमान की पुत्री गुलसफा से चार साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी ने कोर्ट में प्रताड़ना का मामला भी दायर कर रखा था।मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को दिन में करीब 10 बजे घाट नवादा से गुजरने के दौरान ससुराल वालों ने उसे पकड़ लिया था। बताया जाता है कि युवक को पकड़ने के बाद ससुराल में ले जाकर पिटाई की गयी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। इसकी जानकारी मिलने पर घाट नवादा में ही रहने वाली युवक की दूर की रिश्तेदार महिला नूरजहां पहुंची और बीच बचाव कर युवक को इलाज के लिए दलसिंहसराय अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद पुलिस को सूचना देने थाना गयी।
source-hindustan