गाड़ी की चपेट में आने से युवक का पैर कटा

Update: 2023-02-22 08:13 GMT

बक्सर न्यूज़: स्थानीय रेलवे स्टेशन पर मेमो सवारी गाड़ी की चपेट में आने से एक युवक का बायां पैर कट गया. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद कुछ देर तक स्टेशन पर अफरातफरी मच गई.

वहीं, जीआरपी के जवानों द्वारा युवक को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उपचार के बाद जख्मी की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा पीएमसीच रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार की रात लगभग 11 बजे 20 वर्षीय युवक सत्येन्द्र कुमार पिता बलिस्टर राजभर प्लेटफार्म पर मोबाइल पर गाना सुनते हुए टहल रहा था. इसी दौरान स्टेशन पर खड़ी सवारी गाड़ी चल पड़ी. जिसकी चपेट में आकर युवक प्लेटफार्म से नीचे पटरी पर गिर गया. जिससे उसका बायां पैर कट गया. उक्त जख्मी युवक यूपी के गाजीपुर जिलान्तर्गत गहमर थाने के पारनपुर गांव का रहने वाला बताया जाता है.

Tags:    

Similar News