मौसम विभाग का येलो अलर्ट, बिहार में कुछ जगहों पर वज्रपात और हल्की बारिश के आसार

बिहार में तेज हवाएं चलने और कुछ जगहों पर हुई हल्की बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।

Update: 2022-08-12 02:03 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार में तेज हवाएं चलने और कुछ जगहों पर हुई हल्की बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग की मानें तो राजधानी पटना सेत पूरे प्रदेश में अगले चार दिनों तक 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। इसके साथ ही पूरे बिहार में मेघगर्जन के साथ वज्रपात की आशंका है। मौसम विभाग ने ठनका गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है।

गुरुवार के गया जिले के शेरघाटी में सर्वाधिक 38.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।राजधानी पटना में भी मौसम सुहावना रहा और शाम में 1 मिलीमीटर बरसातहुई। रोहतास जिले में भी अलग-अलग जगहों पर पानी गिरा।
वहीं, मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार में गुरुवार देर शाम मौसम बदल गया। हवा के साथ ही हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने मुजफ्फरपुर में अगले दो दिनों तक बारिश नहीं होने का अनुमान जताया है। उत्तर बिहार में छिटपुट जगहों पर बारिश के आसार हैं। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।
भागलपुर में शुक्रवार और शनिवार को हल्की फुहार या बूंदाबांदी होने का अनुमान है। 14 अगस्त रविवार को झमाझम बारिश हो सकती है। दिन के तापमान में जहां एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी, वहीं रात का पारा एक डिग्री चढ़ जाएगा। गुरुवार को दिनभर लोग गर्मी से परेशान रहे, शाम में चली तेज हवाओं ने लोगों को गर्मी से हल्की राहत जरूर दी।
Tags:    

Similar News