Lakhisarai, लखीसराय: भारत निर्वाचन आयोग के तत्वावधान में जारी एसआईआर वेरिफिकेशन रिपोर्ट अपलोडिंग के कार्य लखीसराय नगर परिषद इलाके में युद्ध स्तर पर जारी है। उपरोक्त बातें नपईओ अमित कुमार ने व्यक्त की। उन्होंने कहा कि लखीसराय नगर परिषद के सभी 33वार्डों 71मतदान केंद्रों लगभग 81हजार 179 मतदाताओं के बीच कुल 71बीएलओ के द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के गणना प्रपत्र देकर करवाया जा रहा है।इन कार्यों में बीएलओ के शिक्षक, नगर परिषद कर्मचारी सहित अन्य लोगों को गणना प्रपत्र सत्यापन के अभियान के चलाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक लगभग 56फीसदी मतदाताओं के डाटा एंट्री करवाये गये हैं । उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम की देखरेख में निर्धारित समय सीमा के भीतर अपेक्षित मतदाताओं के डाटा ईसीआई साईट पर अपलोड कर दिया जाएगा। इन कार्यों की सफलता के लिए नगर परिषद कर्मी दिन -रात एक कर गणना प्रपत्र भरवाने से लेकर अपलोडिंग करवाये जाने को लेकर तत्पर हैं। उन्होंने नगर वासियों से भी इन कार्यों में उदारता पूर्वक संबंधित बीएलओ को सहयोग देने की अपील की है। नगर कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार के अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की सफलता के लिए विशेष प्रकोष्ठ का गठन किया गया है।