घर छोड़कर प्रेमी संग जाने वाली महिला ,पति पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Update: 2024-03-16 11:55 GMT
पूर्णिया : बिहार के पूर्णिया शहर के मधुबनी थाना क्षेत्र के सिपाही टोला निवासी तीन बच्चों की मां एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी के साथ गुरुवार शाम को घर छोड़कर चली गई थी। वह महिला घटना के 24 घंटे के बाद महिला थाने पहुंची और थानाध्यक्ष को पति पर कई तरह के आरोप लगाते हुए आपबीती सुनाई।
 घर छोड़कर प्रेमी संग जाने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति हमेशा उसे प्रताड़ित करता रहता है। वह घर के खर्च भी पूरा नहीं कर पाता है। इस वजह से वह घर छोड़कर चली गई थी।
वहीं, महिला थाना पहुंचे आरोपी पति ने कहा कि विगत तीन साल से उसकी पत्नी का एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस बात की जानकारी एक हफ्ते पूर्व हुई तो उसने अपने पत्नी पर कड़ी नजर रखी। उसने कहा कि उसकी पत्नी अपने मोबाइल फोन से घंटों फाइनेंस कर्मी से बात करती रहती थी। बात करने के बाद मोबाइल में आए कॉल नंबर और मैसेज को भी डिलीट कर देती थी। गुरुवार करीब शाम चार बजे उसने अपने प्रेमी फाइनेंस कर्मी को घर के पास बुला लिया और उसके साथ जाने लगी। जब उसने रोकने की कोशिश की तो घर का दरवाजा बाहर से लगा दिया और प्रेमी संग बाइक पर बैठकर चली गई।
 उसने कहा कि उसकी पत्नी घर से भागने के दौरान 70 हजार नकदी और 50 हजार मूल्य के गहने भी साथ लेकर चली गई। इसकी शिकायत शरदा नगर स्थित फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से की। मैनेजर चंदन कुमार ने कंपनी कर्मी को नौकरी से हटा दिया। पीड़ित और आरोपी पति ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2005 में हुई थी। इस दौरान उसके तीन बच्चे भी हुए, जिनमें बड़ी बेटी 13 साल की है और दो बेटों में एक आठ साल और दूसरा चार साल का है। उसने बताया कि वह दैनिक अखबार के हॉकर का काम करता है।
वहीं, मामले को लेकर महिला थानाध्यक्ष ललिता कुमारी ने बताया कि पति-पत्नी के हुए विवाद को लेकर सुलह करवा दी गई है। पत्नी ने स्पष्ट रूप से किसी युवक के साथ घर छोड़कर जाने से इनकार दिया। पति-पत्नी को हिदायत देते हुए बान्ड पेपर बनाकर साइन लिया गया और दोनों को घर भेज दिया।
Tags:    

Similar News