West Champaran: मेले में किशोरियों को अगवा करने का प्रयास, युवक हिरासत में
Shikarpur शिकारपुर : शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में यह घटना हुई है। कहा जा रहा है कि मंगलवार की शाम मेला देखने गई एक दर्जन किशोरियों को अगवा करने की कोशिश की गई थी। गांव के ही एक व्यक्ति ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। मेले में गांव के ही युवक हसमुद्दीन मियां को आरोपित किया गया है। वह बच्चियों को पैसे का लालच देकर सुनसान जगह ले जाने का प्रयास किया।
शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम मेला देखने गई एक दर्जन किशोरियों को अगवा करने की कोशिश की गई। इस घटना को लेकर एक गांव का माहौल गरमा गया।
तनावपूर्ण स्थिति देखते हुए शिकारपुर पुलिस घटनास्थल पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत कराया गया। पुलिस रात भर गांव में कैंप की। मामले में पुलिस ने गांव के ही एक युवक हसमुद्दीन मियां को गिरफ्तार किया है। गांव में स्थिति अब सामान्य है।
मामले में गांव के ही एक व्यक्ति ने प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया कि आरोपित एक सुनसान स्थान पर बच्चियों को ले जाकर काले रंग की एक वाहन में बैठाने की फिराक में था, लेकिन बच्चियों ने समझदारी से काम लिया और वहां से भाग निकलीं।