जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित किया गया मतदाता जागरूकता रैली

Update: 2025-09-25 17:53 GMT
लखीसराय। रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय में जिला प्रशासन के तत्वाधान में मतदाता जागरूकता रैली निकाला गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी बंदना पांडेय ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किए। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने उपस्थित सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं ग्रामीणों को मतदान के महत्व एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जानकारी दिए। साथ ही अधिक से अधिक मतदान हो इसका भी आह्वान किया गया।स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त सुमित कुमार ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जो-जो उपाय किए जा सकते हैं वो सारे कार्य तत्परतापूर्वक कीजिए।स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बंदना पांडेय ने सभी सेविकाओं का उत्साहवर्धन किए। अंत में उनके द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।कई स्लोगन लगाते हुए रैली को निकला गया।जैसे वोट हमारा है अधिकार, नहीं करें इसको बेकार। मैं भारत भाग्य विधाता हूं, अब तो मैं मतदाता हूं। जन जन का यह नारा है, मतदान अधिकार हमारा है।मौके पर डीआरडीए निदेशक नीरज कुमार , बीडीओ गौतम कुमार, सीडीपीओ कुमारी मुक्ता, जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार, जिला समन्वयक कन्हैया कुमार,प्रखंड समन्वयक विशाल कुमार सहित दर्जनों आंगनबाड़ी सेविका सहायिका मौजूद रहे।
Tags:    

Similar News