लखीसराय। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में शतप्रतिशत मतदान के लिए स्वीप गतिविधियों के तहत् मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिस कार्यक्रम में से गांव गांव मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आज रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम आगनवाड़ी सेविका सहायिका के द्वारा अपने पोषक क्षेत्र के मतदाताओं के बीच किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य रंगोली के माध्यम से लोगों को घर से निकलकर मतदान करने व मतदान प्रतिशत में वृद्धि करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। रंगोली कार्यक्रम में मतदताओं को जागरूक करने के लिए रंगोली के माध्यम से चुनावी स्लोगन जैसे लोकतंत्र के बनो बाराती, पहले मतदान फिर जलपान, मतदान हमारा अधिकार, आओं चले करें मतदान इत्यादि लिखकर मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया गया ताकि हर मतदाता जागरूक जिम्मेदार बने और अपने मताधिकार का सही उपयोग कर सके।जिसमें मतदाताओं के द्वारा भी विशेष अभिरुचि लिया जा रहा है। साथ ही सभी लोग आपस में जागरूक हो रहे हैं और अन्य लोगों को भी जागरूक कर रहे हैं। स्वीप गतिविधि के नोडल पदाधिकारी अमित विक्रम ने बताया कि स्वीप गतिविधि के तहत् विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवम सेविका सहायिका का विशेष सहयोग मिल रहा है
। लोकसभा आम निर्वाचन, 2024।
इस बीच जिला स्वीप कोषांग द्वारा आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 हेतु चानन प्रखंड के खुटुकपार, गोहरी एवम इटोन पंचायत में मतदाताओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नुक्कड़ नाटकों द्वारा लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान लोगों से आह्वान किया गया कि मतदान का महात्यौहार, बिहार है तैयार। संबंधित आशय की जानकारी एसडीसी सह डीआरडीए निदेशक सह प्रभारी डीपीआरओ विनोद कुमार ने दी।