सड़क हादसे में दो पुलिस पदाधिकारी घायल, ट्रक ने ओवरटेक कर पेट्रोलिंग गाड़ी को मारी टक्कर

सड़क हादसे में दो पुलिस पदाधिकारी घायल

Update: 2022-11-29 10:23 GMT
पटना: पटना के दुल्हिन बाजार स्थित सारा गांव के नजदीक मंगलवार के दिन एक ट्रक ने ओवरटेक कर पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में दो पदाधिकारी घायल हो गए। घायल पदाधिकारियों को इलाज के लिए पटना के एम्स में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
 ट्रक ने पेट्रोलिंग गाड़ी में मारी टक्कर
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दुल्हिन बाजार की पेट्रोलिंग गाड़ी जिस पर दारोगा अवलेश यादव और सहायक दारोगा देवेंद्र नारायण सिंह, एक ड्राइवर और तीन सिपाही के साथ गस्ती पर थे। अचानक जैसे ही पेट्रोलिंग गाड़ी लाल लाभन सारा गांव के नजदीक पहुंची, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक ने जिप्सी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पुलिस की पेट्रोलिंग जिप्सी गाड़ी सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में दारोगा अवलेश कुमार और सहायक दरोगा देवेंद्र नारायण सिंह बुरी तरह घायल हो गए। सूचना मिलते हैं दुल्हन बाजार के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों घायल पदाधिकारियों को आनन-फानन में इलाज के लिए पटना के एम्स में भर्ती कराया।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
दुल्हिन बाजार थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इसी की पुष्टि के लिए थाना के पदाधिकारी पेट्रोलिंग गाड़ी से वहां जा रहे थे। इसी क्रम में तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पुलिस गाड़ी गड्ढे में जा गिरी। इस बीच ट्रक घटनास्थल से तेजी से भाग निकला। उन्होंने बताया कि घायल दोनों पदाधिकारियों को पटना एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)

Tags:    

Similar News

-->