आरा में युवक को बदमाशों ने मारी गोली, हुई मौत
बिहार में अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ गया है इसका अंदाजा तो रोज़ हो रहे क्राइम से लगाया जा सकता है।
न्यूज़ क्रेडिट : firstbihar.com
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार में अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ गया है इसका अंदाजा तो रोज़ हो रहे क्राइम से लगाया जा सकता है। ताज़ा मामला आरा जिले का है, जहां हथियारबंद अपराधियों ने युवक के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही युवक की मौत हो गई। घटना के वक्त युवक शौच करने गया था।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ युवक जब शौच करने गया था तभी हथियारबंद अपराधियों ने उसे निशाना बना लिया और उसे गोली मार दी। अपराधी पहले से ही वहां घात लगाए बैठे थे। घटना जिले के चांदी थाना क्षेत्र के रामपुर-प्रतापपुर गांव की है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फ़ैल गया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है कि आखिर अपराधियों ने इस घटना को अंजाम क्यों दिया। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और जल्द से जल्द बदमाशों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।