महिला नौ महीने पहले घर से हुई थी गायब, आश्रम के अधिकारियों ने पहुंचाया घर

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-05-04 00:47 GMT

नालंदा के बिन्द थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी महिला प्रतिमा रेनू नौ महीने पहले घर से गायब हो गयी। वह मानसिक रूप से बीमार थी। भटककर वह बनारस पहुंच गयी। वहां अपना घर आश्रम में उन्हें प्रश्रय मिला। इलाज के बाद उन्होंने अपने घर का पता बताया। आश्रम के अधिकारियों ने नालंदा पुलिस से सम्पर्क कर उनके परिवार को सूचना दी। इसके बाद महिला का पुत्र मुकेश कुमार बनारस पहुंचा और उन्हें लेकर अपने घर वापस लौटा।

आश्रम के अधिकारियों ने बताया कि बनारस के मैदागिन क्षेत्र में असहाय भटक रही महिला मिली थी। उनकी मानसिक स्थिति अच्छी नहीं थी। चिकित्सा के बाद उनकी हालत ठीक हुई तो उन्होंने नालंदा के अलीपुर गांव का नाम बताया। इसके बाद नालंदा पुलिस की मदद से उनके परिवारवालों को सूचना दी गयी।
मुकेश ने बताया कि नौ महीने पहले उसकी मां मानसिक उलझन में घर से निकल गयी थी। उसने व परिवार के लोगों ने उन्हें खोजने की काफी कोशिश की। कुछ दिन पहले पुलिस की मदद से पता चला कि उसकी मां बनारस में है। नौ महीने बाद अपनी मां से मिलकर वह काफी खुश है।
Tags:    

Similar News