फसल लूटने का विरोध करने पर बदमाशों ने किसान को मारी गोली

बड़ी खबर

Update: 2022-09-01 18:44 GMT
फसल लूटने का विरोध करने पर बदमाशों ने किसान को मारी गोली
  • whatsapp icon
बेगूसराय। बेगूसराय में गोलीबारी का सिलसिला लगातार जारी है। अब बदमाशों ने बलिया थाना क्षेत्र के कमालपुर दियारा में भूमि विवाद में एक किसान को गोली मारकर घायल दिया। घायल किसान कमालपुर निवासी मनोज कुमार मुकुल है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मनोज कुमार अपने खेत में लगा फसल देखने गए थे, जहां कि गांव के ही बदमाश छोटे महतो एवं दिनेश महतो सहित पांच-छह लोग मनोज के खेत में लगी फसल काटने लगे। विरोध करने पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दिया तथा एक गोली मनोज कुमार के सिर में लग गई। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल किसान को इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत गंभीर बनी हुई है। परिजन ने बताया कि विवादित बताए जा रहे उक्त जमीन पर वर्षों से मनोज के द्वारा फसल लगाया जाता रहा है। लेकिन बदमाशों ने जबरन अपनी जमीन बताकर फसल लूटने की कोशिश किया तथा विरोध करने पर गोली मार दिया। बलिया थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलते ही मामले की छानबीन और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Tags:    

Similar News