बदमाशों ने किसान की पीट-पीटकर की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

बड़ी खबर

Update: 2022-12-07 14:18 GMT
भागलपुर। जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में अकबरनगर थाना क्षेत्र के नयी मोतीचक दियरा में अज्ञात अपराधियों द्वारा एक किसान को पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। किसान के परिजनों द्वारा बताया जा रहा है की अनुज कुमार उम्र 20 वर्ष पिता खन्ना मंडल नयी मोतीचक का रहनेवाले है। किसान अनुज कुमार नई मोतीचक दियरा में अपनी खेती बारी का रखवाली करते थे।
लेकिन शाम सात बजे मोतीचक दियरा खेत के बासा से लापता हो गए। जिसके बाद परिजनों ने खोजबीन करना शुरू कर दिया गया। इसी कड़ी में खोजबीन करने पर परिजनों द्वारा देखा गया की अज्ञात अपराधियों द्वारा बांस से पीट-पीटकर किसान अनुज कुमार की हत्या कर दी गई है। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को देने पर घटनास्थल पर थानाध्यक्ष दलबल के साथ पहुचकर घटना की छानबीन में जुट गए है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
Tags:    

Similar News