Patna.पटना. भाजपा के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट असित नाथ तिवारी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. वे एक साल पहले कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए थे. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल को लिखे पत्र में तिवारी ने कहा है कि पीएमसीएच में दुष्कर्म पीड़िता को भर्ती करने में हुई देरी और उसके प्रति पार्टी के रवैये से वे आहत हैं. उन्होंने मौका देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष का आभार भी जताया. प्रिय रंजन ने ली राजद की सदस्यता पत्रकारिता से राजनीति की दुनिया में कदम रखने वाली प्रिय रंजन ने सोमवार को औपचारिक रूप से राजद की सदस्यता ग्रहण कर ली. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व विधायक भोला यादव ने पार्टी कार्यालय में प्रिय रंजन को सदस्यता दिलाई.