फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भागलपुर के अकबरनगर थाना क्षेत्र के मकन्दपुर गांव से लापता छात्र शुभम (18) का शव शनिवार को देर शाम इंग्लिश चिचरौंन बहियार से मिला है। शुभम भागलपुर स्थित एक कोचिंग में इंटर का छात्र था। शव जला हुआ पाया गया है। मृतक के चाचा विज्ञान राय ने कपड़े से शव की पहचान की है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

छात्र 28 मार्च को दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से अकबरनगर गया था। उसके बाद से लापता था। छात्र के पिता वरदान राय द्वारा 28 मार्च को अकबरनगर थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी। पांच दिनों तक लापता छात्र के नहीं मिलने पर पर आक्रोशित लोगों ने एनएच-80 को जाम किया था। शनिवार की शाम में पुलिस को शव की भनक मिल गयी थी। इसके बाद एसएसपी सहित अन्य अधिकारी और कई थानों की पुलिस अकबरनगर थाना पहुंची।
पुलिस ने इंग्लिश चिंचरौन बहियार में खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान झाड़ी स्थित गड्ढा में छात्र का कंकाल पुलिस ने बरामद किया। शव मिलने की जानकारी इसके बाद के पास सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गयी है। एसएसपी बाबू राम ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तीन आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। रविवार तक घटना का खुलासा हो जाएगा।
क्या है पूरा मामला
बीते 28 मार्च को मकंदपुर गांव निवासी शुभम कुमार घर से अपने दोस्त राजकुमार राय के साथ प्रैक्टिकल कॉपी खरीदने बाइक लेकर अकबरनगर आया था। अकबरनगर पहुंचने के बाद उसने इंग्लिश चिंचरौन गांव निवासी अपने मित्र शाहिद राजा से ऑटोमैटिक कैमरा लिया। इसके बाद देर शाम तक घर नहीं लौटा और छात्र का मोबाइल भी बंद आने लगा। इसके बाद परिजनों को शक हुआ तो अकबरनगर थाने में अपहरण का आरोप लगाकर श्रीरामपुर निवासी जयकिशन कुमार पर मामला दर्ज कराया। साथ ही कैमरा देने वाले मित्र के बारे में बताया। संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में रखा शाहिद रजा थाना से फरार हो गया। वहीं जयकिशन सहित उसका पूरा परिवार भी घर से फरार है। इस मामले में एसएसपी ने अकबरनगर थानाध्यक्ष और चौकीदार को सस्पेंड कर दिया था।
Tags: