प्रेमिका की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका प्रेमी, फंदे से लटक कर दी जान

Update: 2025-06-30 02:43 GMT
Bihar बिहार : बिहार में एक युवक (25) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पटना जिले के अथमलगोला निवासी सर्वेश कुमार के रूप में हुई है। वह गांधी चौक पर फुटपाथ पर कपड़े का कारोबार करता था घटना पूरब सराय थाना क्षेत्र का है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सर्वेश एक सप्ताह पहले समस्तीपुर में अपने बीमार भांजे को देखने गया था। शुक्रवार को मुंगेर लौट के बाद उसे अपनी पूर्व प्रेमिका की मौत की सूचना मिली।
दरअसल उसकी प्रेमिका की लंबी बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। प्रेमिका की मौत की खबर सुनकर वह काफी विचलित हो गया। इस वजह से सर्वेश डिप्रेशन में चला गया। रविवार को उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
Tags:    

Similar News