Bihar की सियासत में तेजस्वी का नया दांव, युवाओं को लुभाने की तैयारी तेज

Update: 2025-07-31 15:05 GMT
Patna पटना : पिछले चुनाव में महागठबंधन की जीत में युवाओं का बड़ा योगदान रहा। तेजस्वी यादव युवाओं को नौकरी और रोजगार में डोमिसाइल नीति का वादा कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षा को विकास का हथियार बताया और युवाओं से 20 महीने का समय मांगा। तेजस्वी ने युवाओं से कई वादे किए हैं जिनमें युवा आयोग का गठन और मुफ्त शिक्षा शामिल हैं।
विधानसभा के पिछले चुनाव में महागठबंधन के बेहतरीन प्रदर्शन में निर्णायक वे युवा रहे, जिन्होंने राजद-कांग्रेस को उदार होकर वोट दिया था। कुल मतदाताओं में इनकी हिस्सेदारी आधे से भी अधिक की हो चुकी है। ऐसे में चुनावी राजनीति में युवाओं की पूछ कुछ अधिक ही बढ़ गई है।
महागठबंधन के अघोषित नेता तेजस्वी यादव को तो इस वर्ग से इतनी अधिक अपेक्षा है कि वे नौकरी-रोजगार में डाेमिसाइल नीति तक का आश्वासन दे रहे। इस गारंटी के साथ कि मात्र 20 माह में बिहार की तस्वीर और युवाओं की तकदीर बदल देंगे।
Tags:    

Similar News