प्रतिरोध मार्च में बोले तेजस्वी- केन्द्र सरकार कितना भी जोर लगा ले, हम झुकने वाले नहीं, अइसे ही हिलाकर पटाक से गिरा देंगे सरकार
विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि हर मुद्दे पर पूरी तरह विफल केन्द्र की एनडीए सरकार को जाना ही होगा।
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि हर मुद्दे पर पूरी तरह विफल केन्द्र की एनडीए सरकार को जाना ही होगा। रविवार को राजधानी पटना की सड़क पर प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व करते हुए उन्होंने दावा किया कि इससे केन्द्र सरकार हिल गयी है। अब इसी तरह धीरे-धीरे हिलाकर उसे पटाक से गिरा देंगे। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बाढ़-सुखाड़ और जन सरोकार के मुद्दे पर केन्द्र सरकार पूरी तरह से फेल है। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, लोग रोजगार के पलायन कर रहे हैं। बुनियादी चीजों की कीमतें आसमान छू रही है। जनता त्रस्त है। इसीलिए भाजपा आम लोगों का ध्यान भटकाने के लिए धार्मिक विद्वेष फैलाकर लोगों के बीच तनाव पैदा करती है। आज का प्रतिरोध मार्च केंद्र सरकार के खिलाफ मील का पत्थर साबित होगा।