सुषुमलता को JDU ने पार्टी से किया निष्कासित, RCP सिंह से की थी मुलाकात
बड़ी खबर
भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषुमलता को आरसीपी सिंह से मुलाकात करना भारी पड़ गया। उनकी इस मुलाकात के बाद पार्टी ने उन्हें प्रदेश सचिव पद से निष्कासित कर दिया है। वहीं पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर जदयू ने फिर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विरोधी दल से मिलने का आरोप
दरअसल, जदयू के पूर्व अध्यक्ष आरसीपी सिंह एक निजी रिसोर्ट के उद्घाटन में पहुंचे थे। साथ ही वहां पर सुषुमलता कुशवाहा भी पहुंची हुई थी। उनकी वहां पर आरसीपी सिंह से मुलाकात हो गई। जदयू ने सुषुमलता कुशवाहा पर विरोधी दल से मिलने का आरोप लगाया है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के आदेश पर सुषुमलता कुशवाहा को प्रदेश सचिव पद से निष्कासित कर दिया गया।
अच्छे काम करने वाले को पार्टी में कहा जाता है विरोधीः सुषुमलता
वहीं सुषुमलता कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के लिए हमेशा खड़ी रहूंगी लेकिन इसकी वजह से अपने निजी संबंध खराब नहीं कर सकती हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पर गलत टिप्पणी करने वाले आज भी पार्टी में शामिल है। उन्हें पहले निष्कासित कर फिर पार्टी में शामिल कर लिया जाता है और अच्छे काम करने वाले को पार्टी में विरोधी करार कर पार्टी से निष्कासित कर दिया जाता है।