पटना से 21 जून को चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें

Update: 2026-06-19 16:59 GMT

Bihar: नीट यूजी 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दानापुर मंडल ने बड़ा कदम उठाया है। रेलवे ने 21 जून को 6 स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है, जिससे पटना, बक्सर, गया, झाझा और दरभंगा रूट के परीक्षार्थियों को यात्रा में आसानी होगी।

दानापुर मंडल के सीनियर डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ ने बताया कि इस विशेष व्यवस्था का उद्देश्य छात्रों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाना और वापसी में किसी तरह की परेशानी से बचाना है। सभी प्रमुख स्टेशनों को अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर तरीके से संभाली जा सके।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, हाल ही में हुई सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान भीड़ प्रबंधन में आई चुनौतियों को देखते हुए इस बार अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। स्टेशनों पर अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती की जाएगी और यात्रियों की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

ट्रेन संचालन का समय (अप और डाउन दिशा में)

पटना जंक्शन से दरभंगा के लिए ट्रेन सुबह 4:30 बजे रवाना होगी, जबकि दरभंगा से पटना के लिए ट्रेन सुबह 9:30 बजे चलेगी।

बक्सर से पटना जंक्शन के लिए ट्रेन सुबह 6:30 बजे और रात 9:05 बजे चलेगी। वहीं पटना से बक्सर के लिए ट्रेन सुबह 9:15 बजे और शाम 6:20 बजे उपलब्ध होगी।

झाझा से दानापुर के लिए ट्रेन सुबह 3:40 बजे और दानापुर से झाझा के लिए रात 11:00 बजे चलेगी।

पटना से गया के लिए ट्रेन सुबह 6:00 बजे और गया से पटना के लिए ट्रेन सुबह 9:00 बजे चलेगी।

रेलवे ने सभी स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और यात्री सुविधा के लिए विशेष निगरानी की व्यवस्था की है। परीक्षा के दिन छात्रों और अभिभावकों की भीड़ को देखते हुए यह कदम काफी अहम माना जा रहा है।

Tags:    

Similar News