Siwan: दिव्यांग युवक की गोली मारकर हत्या

Update: 2025-09-03 07:05 GMT
Kullu कुल्लू: कुल्लू जिला मुख्यालय के भीतरी अखाड़ा बाजार में कल रात 11:45 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। भारी भूस्खलन के कारण एक मकान पूरी तरह ढह गया, जिसके मलबे में दो लोग दब गए। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), पुलिस और होमगार्ड के जवान मौके पर पहुँच गए और दबे लोगों को निकालने की कोशिश शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मलबे में दबे लोगों में एक कश्मीरी मजदूर और एक अन्य एनडीआरएफ का जवान शामिल है। इस हादसे में एक मजदूर किसी तरह खिड़की से बाहर निकलने में कामयाब रहा और उसकी जान बच गई। यह भूस्खलन भीतरी अखाड़े के पीछे मठ क्षेत्र से हुआ, जिसकी चपेट में मकान आ गया। कुल्लू के उपायुक्त तोरु एस. रवीश ने बताया कि बचाव दल पूरी सतर्कता के साथ काम कर रहा है और लोगों को जल्द से जल्द निकालने की कोशिश की जा रही है। इलाके में तनाव का माहौल है और सभी लोग दबे लोगों की सलामती की दुआ कर रहे हैंSiwan सीवान: बिहार के सीवान जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दिव्यांग युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मामला जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के दुधी टोला गांव का है। मृतक की पहचान दुधी टोला निवासी शंकर यादव के पुत्र मुन्ना यादव (30) के रूप में हुई है। युवक दिव्यांग था। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात मुन्ना अपनी दुकान पर बैठा था, तभी बाइक सवार बदमाश वहां आए और युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इस घटना से इलाके में काफी गुस्सा है।
Tags:    

Similar News