यौन शोषण का मामला: पब्जी पर गेम पार्टनर से दोस्ती, फिजिकल रिश्ते बनाकर करने लगा न्यूड वीडियो अपलोड, जानें फिर क्या हुआ
पटना के फुलवारीशरीफ में एक लड़की के साथ चार वर्षों तक ब्लैकमेल कर यौन शोषण का मामला रविवार को फुलवारी थाना पहुंचा।
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पटना के फुलवारीशरीफ में एक लड़की के साथ चार वर्षों तक ब्लैकमेल कर यौन शोषण का मामला रविवार को फुलवारी थाना पहुंचा। पुलिस ने आरोपित युवक रितिक राज को गिरफ्तार कर लिया। उसके मोबाइल से युवती के साथ जबरन बनाया गया अश्लील वीडियो मिला है। पुलिस ने उसके पास से गांजा भी बरामद किया है। पीड़ित लड़की ने कहा कि चार साल पहले पब्जी खेलने के दौरान रितिक राज ने उससे दोस्ती की। इसके बाद शारीरिक संबंध बनाकर जबरन वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए अश्लील वीडियो बनाता रहा। यही नहीं उसके मोबाइल में एनीडेस्क सॉफ्टवेयर डाल कर उसके मेल आईडी, इंस्ट्राग्राम, फेसबुक को भी हैक कर लिया। उसके नाम से इंस्ट्राग्राम बनाकर उसमें उसका न्यूड वीडियो डालने लगा।