Samastipur: माता-पिता के इकलौते बेटे की नृशंस हत्या, सदमे में परिवार

Update: 2025-05-22 06:59 GMT
Samastipurसमस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में एक सनसनीखेज घटना की खबर सामने आ रही है. दरअसल, यहां एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई|मिली जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार की देर रात दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मधेपुर गांव में हुई. मृतक युवक की पहचान 25 वर्षीय श्रीराम सिंह के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि श्रीराम सिंह अपने दोस्तों के साथ बैठा हुआ था. तभी किसी बात को लेकर श्रीराम सिंह का मनीष कुमार राय से विवाद हो गया|
विवाद इतना बढ़ गया कि मनीष कुमार ने धारदार हथियार से श्रीराम सिंह पर हमला कर दिया. मनीष कुमार ने चाकू से श्रीराम सिंह की हत्या कर दी. श्रीराम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी मनीष कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया है|फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं, घटना के बाद मृतक का परिवार सदमे में है. बताया जा रहा है कि मृतक युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था|
Tags:    

Similar News