Rohtas Accident: डंपर और ऑटो रिक्शा में भीषण टक्कर, 2 लोगों की मौत, दो घायल

Update: 2025-06-24 05:18 GMT
Rohtas Accident: बिहार के रोहतास जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां डंपर और ऑटो रिक्शा की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार, घटना जिले के नगर थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि बेदा नहर के पास पुरानी जीटी रोड पर डंपर और ऑटो रिक्शा में टक्कर हो गई. इस घटना में ऑटो रिक्शा सवार दो लोगों की मौत हो गई|
मृतकों की पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के मोर सराय गांव निवासी ऑटो रिक्शा चालक भोला पासवान और चेनारी थाना क्षेत्र के नायकपुर गांव निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई है. सूत्रों ने बताया कि हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है|
Tags:    

Similar News