अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से राजद नेता की हुई मौत

Update: 2023-04-10 11:11 GMT
दरभंगा। दरभंगा केमब्बी ओपी से जुड़ी है। जहां बीते रविवार को हुए स्कूटी और ट्रक की टक्कर में जिला राष्ट्रीय जनता दल के नेता मोनू महासेठ (25) की मौत हो गई। मोनू पार्टी के जिला व्यवसायिक प्रकोष्ठ का महासचिव था। उसके निधन की खबर सुनकर पार्टी के कई बड़े नेताओं ने शोक जाहिर किया।
हादसे को लेकर बताया गया कि शहर के रोहिल्ला गंज निवासी लक्ष्मण महासेठ के पुत्र मोनू अपनी स्कूटी से शाहपुर की ओर जा रहे थे। इस बीच सामने से आ रही ट्रक ने रौंद दिया। हादसे के बाद पिता लक्ष्मण महासेठ का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्होंने बताया कि पांच माह पूर्व मोनू की मां करंट लगने से ज़ख़्मी हो गई थी। मां के इलाज के लिए मोनू ने जीजान लगाए हुए था। मां अभी पूरी तरह ठीक भी नहीं हुई थी कि उनकी सेवा करने वाला मोनू ही चल बसा।
इधर, मोनू की मौत की जानकारी मिलते ही शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया है। नगर विधायक संजय सरावगी, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, मोरवा के विधायक सह राजद व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष रणविजय साहू , प्रदेश उपाध्यक्ष बिनोद साह, जिलाध्यक्ष विक्रांत पंजियार, महानगर राजद अध्यक्ष रामशंकर सहनी , हनुमान ठाकुर अमित महथा, दीपक खर्गा, विजय यादव, पंकज ठाकुर, राहुल पंजियार आदि ने इसे अंत्यत दुखद बताते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
Tags:    

Similar News