नवादा : नवादा में बंद कमरे में एक नाबालिग प्रेमी जोड़े को परिजन ने पकड़ा और प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी, मामला शुक्रवार की देर रात है, जहां बताया जा रहा है कि प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी के साथ जमकर मारपीट की गई। मारपीट के बाद उसे नगर थाना को सौंप दिया गया, जिसके बाद नगर थाने की पुलिस ने जख्मी नाबालिग प्रेमी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।
प्रेमिका के भाई ने की जमकर पिटाई
नवादा के रजौली थाना क्षेत्र के एक गांव में रहकर प्रेमी इंटर की पढ़ाई कर रहा हैं। वहीं कोचिंग में उसे नवादा शहर के एक मोहल्ले की नाबालिग प्रेमिका से प्यार हो गया। करीब एक साल से दोनों के बीच बातचीत हो रही थी। शुक्रवार की देर रात नाबालिग प्रेमिका के घर में कोई नहीं था, जिसके बाद उसने अपने प्रेमी को घर बुला लिया। प्रेमी को घर घुसते प्रेमिका के भाई ने देख लिया और उसे एक कमरे में बंद कर जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद उसे नगर थाने को सुपुर्द कर दिया गया। दोनों नाबालिग है। फिलहाल जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। पुलिस के हिरासत में पकड़े गए प्रेमी ने कहा कि हम दोनों की मुलाकात लगभग 1 साल पहले हुई थी। प्रेमिका के माता-पिता श्राद्ध के कार्यक्रम में दूसरे मोहल्ले में गए हुए थे इसी दौरान उसने मुझे फोन करके बुलाया और मिलने के लिए हम चले आए, एक कमरे में हम लोग बंद थे। इसी दौरान प्रेमिका के भाई ने हमें देख लिया और फिर हमारे साथ जमकर पिटाई कर दिया। वहीं रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग भी पहुंच गए और प्रेमिका के भाई ने चोरी का आरोप लगाकर मारपीट करना शुरू कर दिया ।

( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)

Tags: