नेशनल चेंबर ऑफ कॉमर्स केअध्यक्ष ने नए SDO का किया स्वागत

Update: 2025-06-01 17:13 GMT
Lakhisarai, लखीसराय: नेशनल चेंबर ऑफ कॉमर्स लखीसराय के पदाधिकारियों ने अनुमंडल कार्यालय पहुंच कर नए एसडीओ प्रभाकर कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्हें बुके, शॉल व कलम देकर स्वागत भी किया। इस बीच चैंबर अध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने नए एसडीओ प्रभाकर कुमार को शहर की प्रमुख समस्याओं और उसके स्थाई निदान पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान नेशनल चेंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव रामगोपाल ड्रोलिया,कार्यकारिणी सदस्य अर्जुन प्रसाद एवं मदन कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
Tags:    

Similar News