सास और पत्नी-बच्चों समेत चार के हत्यारे को ढूंढ रही पुलिस

Update: 2024-05-12 11:11 GMT
दरभंगा : बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर के सुखेत गांव में अपने ससुराल में एक शख्स ने पत्नी किरण देवी, सास प्रमिला देवी सहित अपनी ही दो बेटियों प्रीति (6) और प्रिया (4) की हत्या कर दी। आरोपी की पहचान दरभंगा जिले के सकतपुर थाना क्षेत्र के अवाम गांव निवासी दसरथ महतो के बेटे पवन महतो के रूप में हुई है। घटना के बाद से हत्यारा पवन महतो का पूरा परिवार घर छोड़कर फरार है। लेकिन ससुराल वाले आरोपी पवन महतो पर हत्या से पहले ही दरभंगा जिले के सकतपुर थाने में सितंबर 2021 में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करा चुके हैं।
 जानकारी के मुताबिक, सितंबर 2021 में पति पवन महतो और ससुराल वालों ने मिलकर किरण देवी को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया था। उसके बाद स्थानीय थाना पुलिस की मदद से उसे आरोपी के घर से निकलवाकर मायके वालों के हवाले कर दिया था। उसके बाद परिजन डॉक्टर से इलाज करवाने के बाद किरण देवी को झंझारपुर में अपने साथ ही रख रहे थे। इस घटना के बाद से ही किरण देवी का पति भागकर चेन्नई कमाने चला गया था। बीती रात हुई घटना के बाद जब झंझारपुर थाना की पुलिस आरोपी को खोजने दरभंगा पहुंची तो पता चला कि आरोपी का पूरा परिवार घर छोड़कर फरार हो गया है। हालांकि जब झंझारपुर पुलिस उसे खोजने दरभंगा पहुंची तो स्थानीय पुलिस ने फाइलों को खंगाला तो जानकारी मिली कि सकतपुर थाने में पवन महतो के खिलाफ पहले से ही हत्या की प्राथमिकी दर्ज है।
जानकारी के अनुसार, हत्यारोपी पवन महतो अपने पिता दसरथ महतो की सात सन्तानों में सबसे बड़ा है। पवन की शादी दस वर्ष पूर्व मधुबनी जिले के झंझारपुर सुखेत गांव की किरण देवी के साथ हुई थी। इस बीच उसे दो बेटियां भी हुईं थी। ग्रामीणों के अनुसार, शादी के बाद ही पवन और उसका परिवार पत्नी किरण को दहेज के लिए प्रताड़ित किया करते थे। इस मामले को लेकर सितंबर 2021 में भी सकतपुर थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उसके बाद पुलिस के सहयोग से किरण देवी को घर से निकलवाकर मायके वालों के हवाले कर उसे इलाज के लिए भेजा गया था। इस घटना के बाद आरोपी पवन कमाने के लिए चेन्नई चला गया था। कुछ दिन पहले ही वह परदेस से कमाकर लौटा था और गांव में ही सड़क किनारे चाय की दुकान चलाने लगा था। बताया जा रहा है कि इस बीच उसने ससुराल वालों और पत्नी किरण के साथ संबंधों को ठीक कर लिया था और वह दो महीने से ससुराल में ही रहने भी लगा था।
जानकारी के अनुसार, पवन का घर तारडीह प्रखंड के सकतपुर थाना क्षेत्र की पोखरभिंडा पंचायत के अवाम गांव के लक्ष्मीपुर टोला में है। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही पवन और उसके परिवार के लोग किरण देवी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। वे उसके साथ लगातार मारपीट किया करते थे। इस मामले में किरण देवी ने सितंबर 2021 में सकतपुर थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में दहेज के लिए उसके साथ लगातार की जा रही मारपीट की बात कही गई है।
वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पूरा गांव हतप्रभ है तो वहीं आरोपी पवन महतो का पूरा परिवार घर छोड़कर फरार हो गया है। इतना ही गांव के मुखिया और आरोपी चाचा प्रमोद कुमार महतो भी फरार हैं।
Tags:    

Similar News