बिहार चुनाव के पहले पीके का मास्टरस्ट्रोक लालू 'तेजस्वी को छोड़ किसी अन्य को बनाएंगे CM चेहरा
लालू 'तेजस्वी को छोड़ अन्य को बनाएंगे CM चेहरा
Muzaffarpur.मुजफ्फरपुर। अगर लालू प्रसाद यादव भाई-भतीजावाद से बाहर आकर अपने बेटे के अलावा किसी और को सीएम उम्मीदवार घोषित करते हैं तो जनसुराज पूरी ताकत से राजद का साथ देगा। ये बातें जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मादीपुर स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की भी जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार कौन होगा, यह पार्टी तय नहीं करेगी। यह जनता तय करेगी। मुजफ्फरपुर से उम्मीदवार कौन होगा? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह फैसला जनता पर छोड़ दिया जाएगा। प्रशांत किशोर ने कहा, राजद भाई-भतीजावाद से घिरा हुआ है। लालू हमेशा यादवों के हित की बात करते हैं, लेकिन वह अपने बेटे को भी सीएम के रूप में देखना चाहते हैं। जबकि यादवों में कई बड़े नेता हैं।