बच्चा चोरी के आरोप में दो महिलाओ को लोगो ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

बेतिया जिला के नरकटियागंज नगर के अलग अलग मुहल्लों से बच्चा चोरी के आरोप में दो महिलाओ को लोगो ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है

Update: 2022-09-04 06:58 GMT
बच्चा चोरी के आरोप में दो महिलाओ को लोगो ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले
  • whatsapp icon
बेतिया जिला के नरकटियागंज नगर के अलग अलग मुहल्लों से बच्चा चोरी के आरोप में दो महिलाओ को लोगो ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं एक महिला के पास एक बच्चा भी था। हालांकि पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद दोनों महिलाओं को छोड़ दिया है। दोनों घटना नरकटियागंज नगर के शिवगंज और ब्लॉक रोड की बताई जा रही है। पहली घटना ब्लौक रोड की है। जहां एक महिला एक दरवाजे के पास खड़ी थी। जिसको देखकर मुहल्ले के लोगों ने उसको पकड़ लिया। पुछताछ के क्रम में वह कुछ भी नहीं बता रही थी। जिसके बाद मुहल्ले के कुछ युवक बच्चा चोरी करने का आरोप लगाकर उसकी पिटाई की। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर महिला को थाना लाया। जहां जांच के क्रम में महिला विक्षिप्त निकली।
वहीं दूसरी घटना नगर के शिवगंज मुहल्ले की है। जहां एक महिला एक बच्चे को गोद में लेकर तेजी से भाग रही थी। लोगों ने उसको बच्चा चोर समझ लिया और पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस की जांच में महिला के गोद में जो बच्चा था वह उसी का निकला है। वहीं शिकारपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शिवगंज मुहल्ले से सहोदरा थाना के धनौजी गांव की जोहरा खातुन को लोगों ने बच्चा चोरी के आरोप में पकड़ कर पुलिस को सौंपा था। जांच पड़ताल में बात गलत निकली। महिला अपने घर से अपने बच्चे के साथ भाग कर आई थी।
वह बच्चें को गोद में लेकर तेजी से भागते हुए टेंपों पकड़ने के लिए जा रही थी। जिसको लोगों ने गलत समझ लिया और पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि उसके पति नुरआलम को बुलाकर महिला एवं बच्चें को सौंप दिया गया है। वहीं ब्लॉक रोड चिकपट्टी से एक महिला को लोगो ने बच्चा चोरी के आरोप में थाने को सोंपा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है। जांच पड़ताल की जा रही है।
उन्होंने बताया कि इन दिनों बच्चा चोरी की अफवाह तेजी से फैल रही है। बीते दिनों डीके शिकारपुर गांव में भी बच्चा चोरी का आरोप लगाकर एक महिला की पिटाई कर दी गई थी। जिसमें गांव के 60 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने लोगों से अपील किया है कि बच्चा चोरी की अफवाह में कानून अपने हाथ में न लें। अगर कोई संदिग्ध प्रतित हो रहा है तो इसकी सूचना पुलिस को अवश्य दें।
Tags:    

Similar News