Patna: पटना एयरपोर्ट पर यात्री मोहम्मद राशिद के बैग से मिले कारतूस
'हैदराबाद के रास्ते जा रहा था मस्कट"
पटना: जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट पटना में यात्री मोहम्मद राशिद अख्तर के बैग से दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पटना से हैदराबाद जा रहे विमान में चेकिंग के दौरान यात्री के पास कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि पटना एयरपोर्ट पर जब बैग को स्कैनर में डाला गया तो इंडिगो के सीनियर एक्जीक्यूटिव को शक हुआ। इसके बाद बैग की तलाशी ली गई तो उसमें दो जिंदा कारतूस मिला। अपने बैग में कारतूस मिलने पर यात्री ने अनभिज्ञता जताई। उसने कहा कि उसे जानकारी नहीं है कि उसके बैग में कहां से कारतूस आये।
इसके बाद मोहम्मद राशिद अख्तर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया। वो पटना से हैदराबाद और वहां से मस्कट जा रहा था। मस्कट के एक निजी कंपनी में वो मजदूरी करता है। पटना एयरपोर्ट थाना पुलिस ने राशिद को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ कर रही है।