Patna पटना: बिहार की राजधानी पटना से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां बदमाशों ने रविवार की सुबह-सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल से आधा दर्जन खोखा बरामद किया गया है. जानकारी के मुताबिक, मामला पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र के धनुकी मोड़ के पास का है. बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह बदमाशों ने धनुकी मोड़ के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. जब लोग वहां से गुजर रहे थे तो उन्होंने खून से लथपथ एक युवक को देखा|
इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. शव की नहीं हुई पहचान इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिसमौके पर पहुंच गई. घायल युवक को पुलिस इलाज के लिए अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतक युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है| इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।